{"_id":"612e5de08ebc3e35f95d07bd","slug":"health-civic-hamirpur-hamirpur-news-knp6492322152","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी-दस्त व डायरिया के मरीजों में हो रही बढ़ोत्तरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी-दस्त व डायरिया के मरीजों में हो रही बढ़ोत्तरी
विज्ञापन
हमीरपुर। बदलते मौसम में उल्टी-दस्त व डायरिया के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकारी समेत प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। वर्तमान समय में कभी उमस भरी गर्मी, तो कभी तेज धूप व कभी झमाझम बारिश हो रही है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में मंगलवार को बड़ी संख्या में उल्टी-दस्त व डायरिया के मरीज इलाज कराने पहुंचे। लहरीमऊ गांव निवासी विजय ने बताया कई दिनों से बुखार, सर्दी, जुकाम आदि से परेशान हैं। अस्पताल दिखाने आए हैं। लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण नंबर नहीं लग पा रहा है। जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर के कर्मी आशीष ने बताया मंगलवार को ओपीडी के लिए 1408 पर्चें बनाए गए हैं।
जिला अस्पताल में तैनात फिजीशियन डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया प्रतिदिन करीब दो सौ से तीन सौ मरीज आ रहे हैं। जन्माष्टमी पर्व के बाद मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बासी भोजन न करें, पानी उबालकर पिएं। रात में खुले में न सोएं, अपने शरीर के साथ घर में सफाई रखें।