{"_id":"5a32c25d4f1c1bd0408bcc4b","slug":"health-camp-shrouded-in-20-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मिनट में सिमट गया स्वास्थ्य शिविर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मिनट में सिमट गया स्वास्थ्य शिविर
अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
गहरौली अस्पताल में खाली पड़ी चिकित्सकों की कुर्सियां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर महज बीस मिनट में समाप्त कर दिया गया। वहीं स्पेशलिस्ट डाक्टरों को दिखाने के लिए लालसा लिए 110 मरीज विलंब के कारण वापस लौट गए।
शिविर में देर से पहुंचने का कारण डाक्टराें ने सीएमओ कार्यालय से वाहन देरी से उपलब्ध कराना बताया गया। पं.दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य योजना के तहत गुरुवार को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर 12 से शाम पांच बजे शिविर लगना था। जिसका गांव में प्रचार प्रसार भी किया गया।
शिविर में जिला अस्पताल के स्पेशलिस्ट डाक्टरों को भाग लेना था। इसको लेकर दो बजे तक मरीजों की भारी भीड़ रही। शाम चार बजे तक डाक्टर नहीं पहुंचे। वेद भास्कर द्विवेदी, नीलू, राहुल सहित एक सैकड़ा मरीज बिना डाक्टरों को दिखाए लौट गए। उधर शाम पौने पांच बजे अचानक डाक्टरों की टीम पहुंची।
विज्ञापन
उन्हें मरीज नहीं मिले। जिस पर डाक्टरों राह चलते राहगीरों को बुलाकर तीन मरीज देख औपचारिकता कर महज बीस मिनट में शिविर का समापन कर दिया। टीम के वरिष्ठ चिकित्सक डा.मनीराम वर्मा ने बताया कि उन्हें सीएमओ आफिस की ओर से वाहन तीन बजे के बाद उपलब्ध कराया गया। प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार द्विवेदी एवं अवधेश त्रिपाठी, पूर्व प्रधान बृजेंद्र कुमार गुरुदेव ने इस शिविर को महज औपचारिकता करार देते हुए पुन: समय से शिविर लगवाए जाने की मांग की है।