{"_id":"6186c9dca8ff6529f843fbfe","slug":"hatya-hamirpur-news-knp662447375","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई दूज पर मायके नहीं जा पाईं तो लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई दूज पर मायके नहीं जा पाईं तो लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। अतरौलिया मोहल्ले में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
नगर के अतरौलिया मोहल्ला निवासी वृद्ध ने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे उनकी बहू अंजली(20) पूजा कर कमरे में चली गई। बाद में जब उनकी पत्नी बुलाने गई तो उसने गेट नहीं खोला। जिस पर सीढ़ी लगाकर रोशदान से अंदर झांका तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। रोशनदार के सहारे अंदर घुले परिजन ने गेट खोला और शव फंदे से उतरा। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर मायके से आएने के बाद व भाई दूज पर फिर मायके जाने की जिद कर रही थी।
वहीं मौत की सूचना पर पहुंचे ससुराल वालों ने जमकर हंगामा किया और ससुराल वालों ने हाथापाई भी की। मृतका के चाचा छतरपुर जिल के नौगांव क्षेत्र के गर्रोली गांव निवासी राम गोपाल ने बताया कि उनकी भतीजी अंजली की शादी 15 जुलाई को हुई थी। दो माह से वह मायके में थीं। धनतेरस पर दामाद लेने पहुंचा और दहेज में बाइक की मांग की। आरोप लगाया कि असमर्थता जताने पर घर ले जाकर उनकी भतीजी से ससुराल वालों ने मारपीट की और हत्या कर शव फंदे पर टांग दिया। मृतका के पिता रामपाल ने दामाद सहित ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेंगे।