{"_id":"693328c2bcd91d98dc067bf9","slug":"haryana-beat-kanpur-team-by-four-wickets-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-133356-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हरियाणा ने कानपुर टीम को चार विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हरियाणा ने कानपुर टीम को चार विकेट से हराया
Sat, 06 Dec 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
मौदहा। कस्बा स्थिति रहमानियां खेल मैदान में खेल महोत्सव क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को कानपुर और हरियाणा के मध्य मैच खेला गया। इसमें हरियाणा ने कानपुर टीम को चार विकेट से हराकर मैच अपने नाम कर लिया।
मौलाना सलीम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को हरियाणा व कानपुर टीमों के बीच निर्धारित 20 ओवर का मैच खेला गया। कानपुर टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनिंग करने उतरे बल्लेबाज तरुण व शिवम ने टीम के लिए कोई खास प्रदर्शन नहीं किया और नौ रन के स्कोर में तरुण के रूप में पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद अगला विकेट 32 रनों पर शिवम के रूप में गिर गया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मनिंदर ने 17 व कप्तान सुशील ने 36 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, अर्पित अवस्थी के 20 रनों की पारी के बदौलत टीम का स्कोर 111 रन पहुंचा सका और कानपुर टीम 19वें ओवर में आलआउट हो गई।
हरियाणा टीम की ओर से धामी व राहुल ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि कप्तान वरुण ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा टीम ने 16वें ओवर में 117 रन बनाकर चार विकेट से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
हरियाणा टीम के ओपनर बल्लेबाज पियूष ने 24, निशांत ने 11, वरुण व लक्ष्य ने 18-18, आदित्य ने 15 व निखिल ने 21 रनों की शानदार पारी खेली। हरियाणा टीम के कप्तान वरुण दीक्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि द्वारा इन्हें ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
मैच में अंपायर की भूमिका अजीज मिंटू व डॉ. आसिफ परवेज ने निभाई। स्कोरिंग समीर व कमेंट्री कैफू ने की। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष बीतू बादशाह, मो. अहमद (गुड्डू भाई), गुलरेज, शमशाद नबी, बबलू पठान, राजू मेंबर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- --
फतेहपुर के राधे ने जहानाबाद के सुशील को किया चित
मौदहा। क्षेत्र के उरदना गांव स्थित सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में शुक्रवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दोपहर लगभग 12 बजे शुरू हुए दंगल में 24 से अधिक कुश्तियां हुईं। फतेहपुर के पहलवान राधे ने जहानाबाद के सुशील को चित कर दिया।
दंगल में सबसे पहली कुश्ती फतेहपुर के राधे और जहानाबाद के सुशील के बीच हुई। बेहद रोमांचक मुकाबले में राधे ने सुशील को चारो खाने चित कर दिया। इसके बाद प्रयागराज के भारत व झांसी के अंकित, लखनऊ के दिलीप व उन्नाव के विश्वजीत, गोरखपुर के विजय व लोधामऊ के संगम, बांधुर के शैलेंद्र व हाथरस मिहित, इचौली के सीरज व करहिया के बच्चा, छतरपुर के सुनील व राजापुर के अश्विनी समेत कुल 27 कुश्तियां हुईं।