फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Harvesting of pulses and oilseeds stalled due to drizzle

Hamirpur News: बूंदाबांदी से दलहनी-तिलहनी फसलों की कटाई ठप

Fri, 20 Feb 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Harvesting of pulses and oilseeds stalled due to drizzle
2.96 लाख हेक्टेयर में गेहूं, चना, मटर, मसूर, राई, सरसों आदि फसलें बोई गईं
विज्ञापन

अधिकतम पारा 30.2 व न्यूनतम 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज


फोटो 19 एचएएमपी 13- विदोखर मेंदनी मौजा में खेतों पर कटी पड़ी मटर की फसल। स्रोत-किसान


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर/भरुआसुमेरपुर। सुबह सदर तहसील क्षेत्र में हुई हल्की बूंदाबांदी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण दलहनी एवं तिलहनी फसलों की कटाई का कार्य ठप हो गया। मौजूदा में मटर, मसूर और सरसों की कटाई चल रही है, लेकिन तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी से किसान सहम गए हैं। अधिकतम पारा 30.2 व न्यूनतम 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा है।

जिले में रबी सीजन में कुल 2,96,108 हेक्टेयर में गेहूं, चना, मटर, मसूर, राई, सरसों आदि फसलें बोई गई हैं। कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, लक्ष्य का सौ फीसदी किसानों ने फसलों की बुआई की है। इनमें गेहूं व जौ फसलें 1,39,695 हेक्टेयर, दलहनी 1,17,337 हेक्टेयर में फसलें बोई गई हैं। इनके अलावा तिलहनी 39,076 हेक्टेयर में राई, सरसों की फसलें किसानों ने बो रखी हैं। मौजूदा में राई व सरसों व मटर की फसलों की कटाई भी किसानों ने शुरू कर दी थीं। लेकिन बृहस्पतिवार तड़के से अचानक तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की धड़कने बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


सुमेरपुर संवाद के अनुसार, किसान उदयभान यादव, मानसिंह भदौरिया, सुरेश कुमार और प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सुबह बारिश होने के कारण दलहन व तिलहन की कटाई रोकनी पड़ी है। मौसम साफ होने के बाद ही दोबारा कटाई शुरू की जा सकेगी। आगे किसी तरह का दैवीय प्रकोप हुआ तो भारी नुकसान की आशंका है और मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाएगा। मौसम की अनिश्चितता को लेकर किसान लगातार आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वर्जन

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिन आसमान में बादल छाए रहने व हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। तापमान में बढ़ोतरी होने से मौसम ने करवट बदली है। हालांकि अभी फसलों का कोई नुकसान नहीं है। किसानों से अपील है कि कुछ दिन रुककर फसलों की कटाई शुरू करें। - डॉ. राजीव सिंह, केवीके अध्यक्ष कुरारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed