फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Happy to get admission in MBBS

एमबीबीएस में दाखिला मिलने से घर में लगा बधाई देने वालों का तांता

Fri, 04 Feb 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Happy to get admission in MBBS
मौदहा-हमीरपुर। एमबीबीएस में दाखिला मिलने पर छात्र-छात्राओं के परिवार में खुशी है। नीट परीक्षा में दोनों छात्र 24 जनवरी को सफल हुए थे। फैजा को राजकीय मेडिकल कॉलेज जौनपुर व अमित को बाबा राघवदास मेडिकल कालेज गोरखपुर मिला है।
विज्ञापन

मौदहा कस्बे के हैदरगंज निवासी इलेक्ट्रिशियन नासिर खान की पुत्री फैजा का एमबीबीएस में चयन होने पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। पिता रहमानियां रोड पर इनवर्टर बैटरी की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। फैजा ने नीट परीक्षा पास की इसके बाद एमबीबीएस में दाखिला मिला। उसने हाईस्कूल सेंटपाल व इंटर रहमानिया इंटर कालेज से किया था। उसने तीन बार नीट परीक्षा दी और तीसरी सफलता में उसने प्रदेश में 2504 रैंक हासिल की, उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज जौनपुर में एडमिशन लिया। उधर छानी गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवीदास अनुरागी के पुत्र अमित का भी एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है। उसे बाबा राघवदास मेडिकल कालेज गोरखपुर मिला है। उसके घर भी नाते रिश्तेदारों व गांव के लोगों का बधाई देने का तांता लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed