फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hands raised for the safety of the country, people hugged and said - Eid Mubarak

Hamirpur News: मुल्क की सलामती के लिए उठे हाथ, गले मिल बोले-ईद मुबारक

Fri, 12 Apr 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Fri, 12 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hands raised for the safety of the country, people hugged and said - Eid Mubarak
हमीरपुर/ मौदहा/ सुमेरपुर/ कुरारा। ईद पर शहर समेत जिले भर की सभी मस्जिदों में रौनक रही। मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। नमाज के बाद हजारों हाथ एक साथ दुआओं के लिए उठे। नमाज के बाद मुल्क की खुशहाली, सलामती और भाईचारा के लिए दुआएं मांगीं। इस मौके पर एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी गई। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने शहर की ईदगाह पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे ड्रोन से निगरानी की गई।
विज्ञापन

शहर स्थित ईदगाह मस्जिद में 7:45 बजे नमाज अदा की गई। पेश इमाम कारी मुबारक अली ने नमाज अदा कराई। एसडीएम पवन पाठक, सीओ राजेश कमल, कोतवाल अनूप सिंह, यातायात प्रभारी हरवेंद्र सिंह यादव आदि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद रहे। इसके बाद अमन शहीद की जामा मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

मौदहा कस्बे की मुख्य मस्जिदों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे, तहसीलदार बलराम गुप्ता व एसडीएम राजेश चंद्र ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों नगर में भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखते रहे। सीओ श्रीयश त्रिपाठी नमाज के साथ एसपी व अपर एसपी मायाराम ने ईदगाह पहुंचकर व्यवस्था देखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईदगाह में शहर इमाम करामत उल्लाह ने नमाज अदा कराई। चौधराना मस्जिद, मोदी शहीद बाबा, दाता गरीब शाह, फाजिल मियां बड़ी मस्जिद, निजामिया जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।
भरुआ सुमेरपुर कस्बे में सुबह 8 बजे कस्बे की ईदगाह में पेश इमाम हाजी हाफिज सैफउल्ला ने अदा कराई। इस मौके पर सगीर अहमद, रफीक अहमद, रशीद अहमद, मुशर्रफ, सुलेमान साजिद सिद्दीकी उर्फ बबलू खान सहित हजारों लोगों ने नमाज अदा की। इसके अलावा इंगोहटा, विदोखर, पलरा, नदेहरा, चन्दपुरवा बुजुर्ग, मुंडेरा,पत्योरा आदि गांव में ईद की नमाज अदा की गई। कस्बे में आइशा मस्जिद, नरही मार्ग मस्जिद, ईदगाह के पीछे मस्जिद में नमाज अदा की गई। इस अवसर पर ईदगाह में एसडीएम सदर पवन प्रकाश पाठक,सीओ सदर राजेश कमल, थानाध्यक्ष राकेश कुमार, तहसीलदार अभिनव चंद्रा आदि मौजूद रहे। कुरारा कस्बे में पेश इमाम सलीम सिद्दकी ने नमाज अदा कराई।
---------------------
सेवइयों की मिठास से मिटी कड़वाहट, गले मिलकर दी बधाई



फोटो 11 एचएएमपी 21 राठ की ईदगाह के बाहर ईद की नमाज अदा करते अकीदतमंद। संवाद



राठ। कस्बे के कुर्रा रोड पर मुगलकालीन बड़ी ईदगाह में सुबह 8 बजे शहर पेश इमाम मौलाना शाकिर अली बरकाती ने नमाज अदा कराई। ईदगाह ठसाठस भरने पर लोगों ने बाहर बैठ कर नमाज अदा की। नमाज के बाद ईदगाह के बाहर इंतजार कर रहे लोगों ने नमाजियों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने हिंदू भाइयों को घर बुलाकर मीठी सेवई खिलाईं। ईदगाह में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, जिपा सदस्य रामसजीवन यादव, गोविंद अहिरवार, चंद्रवती वर्मा ने नमाजियों को ईद की बधाई दी। एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे, सीओ दिलीप कुमार सिंह, कोतवाल उमेश कुमार सिंह मौजूद रहे। (संवाद)




--------------



जलपान से किया नमाजियों का स्वागत



-राठ नगर पालिका ईओ राजेश कुमार, सफाई निरीक्षक सोमदत्त चौरसिया अपनी टीम के साथ व्यवस्था में जुटे रहे। ईदगाह के बाहर स्टाल लगाकर नमाजियों को शीतल जल व मिठाई खिलाई। डॉ भीमराव आंबेडकर सामाजिक समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष हरिशंकर शास्त्री, डीडी वर्मा, रमेशचंद्र, मनीराम पासवान, हरीसिंह आदि ने स्टाल लगाकर नमाजियों को जलपान कराया। समाजवादी पार्टी ने भी स्टाल लगाकर नमाजियों का स्वागत किया। शहर में भी ईदगाह के पास सभासद लाला ठाकुर ने नमाजियों का स्वागत किया। कुरारा कस्बे में पूर्व चैयरमैन माया बाल्मीकि (सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी सपा पार्टी) ने ईद मिलन पर सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी। मौदहा कस्बे में सपा प्रत्याशी अजेंद्र सिंह राजपूत ने भी लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। सुमेरपुर में विधायक प्रतिनिधि कमलेश प्रजापति, सपा नेता कुलदीप शुक्ला ने ईदगाह पहुंचकर सभी को गले मिलकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed