फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Wife, brother and brother-in-law together killed young man and threw the dead body in well

हमीरपुर: पत्नी, भाई व साले ने मिलकर युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंक मिट्टी से पाटा, पुलिस ने निकाला कांकाल

Mon, 08 Nov 2021 01:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 08 Nov 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Wife, brother and brother-in-law together killed young man and threw the dead body in well
कुएं से शव निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के जलालपुर थाने के पुरैनी गांव में पांच अक्तूबर से गायब युवक के शव को पुलिस ने कुएं से रविवार देर रात बरामद किया है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद में युवक की पत्नी, छोटे भाई व साले ने हत्या कर शव को कुएं में फेंक मिट्टी से पाट दिया था।
विज्ञापन


पुलिस पत्नी और उनके भाई को हिरासत में लेकर घटना के कारणों की जांच में जुटी है। रविवार रात पुरैनी निवासी राजरानी ने पुलिस को सूचना दी कि उनका बेटा वैदेही शरण (45) पिछलेे पांच अक्तूबर से गायब है। उसे शक है कि घर के पीछे कुएं को पाटा गया है।
विज्ञापन


जिसमें बेटे का शव फेंककर दबा दिया है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर रविवार देर शाम पुलिस ने कुआं में भरी गई मिटटी की खुदाई शुरू की। रात करीब एक बजे कुएं से पुलिस ने युवक का कंकाल बरामद किया। सीओ विवेक यादव ने बताया कि कुएं से शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुएं से मिले कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने बताया अभी पूछताछ में आया है कि मृतक का एक माह पूर्व अपने भाई, पत्नी एवं साले से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक के भाई एवं पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed