फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Viral outbreak increased, 960 patients reached OPD

हमीरपुर : वायरल का बढ़ा प्रकोप, ओपीडी में पहुंचे 960 मरीज

Mon, 29 Aug 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Viral outbreak increased, 960 patients reached OPD
जिला अस्पताल के दवा काउंटर में लगी मरीजों की लाइन। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिले में आई बाढ़ के बाद सिमटते जल स्तर से जिले में बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 960 मरीज पहुंचे, इसमें ज्यादातर वायर फीवर के थे। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी में डॉक्टरों के कक्ष के बाहर लंबी लाइन लगी रही। 192 मरीजों ने पैथोलॉजी में जांचे कराईं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ पियूष मिश्रा ने बताया कि ओपीडी में सबसे अधिक वायरल फीवर, पेट दर्द, उल्टी दस्त, लूज मोशन, बैक्टीरियल इंफेक्शन के मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों को देखकर उनकी जांच कराकर उचित परामर्श दिया जा रहा है। बताया कि बरसात के कारण मौसम बदला है। इससे वायरल फीवर के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे मरीजों को दवा देने के साथ ही उनको आराम करने की सीख भी दे रहे हैं। पौष्टिक भोजन और आराम ज्यादा फायदेमंद है।
विज्ञापन

बचाव के लिए ये करें
-रेफ्रिजरेटर में रखा पानी न पीएं।
-ठंडी सामग्री खाने से बचें।
-सादा या फिर गुनगुना पानी पीएं।
- आराम करें और तरल पदार्थ अधिक लें।
-खाने में दाल, चपाती और हरी सब्जी लें।
-मौसमी फल खाएं, रात को दूध पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed