फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Two more accused arrested in City Forest case

हमीरपुर : सिटी फारेस्ट मामले में दो आरोपी और गिरफ्तार

Mon, 29 Aug 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Two more accused arrested in City Forest case
हमीरपुर। सिटी फारेस्ट में महिलाओं, युवतियों को वीडियो बनाकर अभद्रता करने और धन उगाही के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छह आरोपियों को पहले जेल भेजा जा चुका है। तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि 16 अगस्त को युवती से ज्यादती औ धन उगाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने 19 अगस्त को पांच और 20 अगस्त को एक आरोपी को किया था।
विज्ञापन

गिरफ्तार कर मारपीट, जानलेवा हमला का भय दिखाने, स्त्री की लज्जा भंग करने व आईटी एक्ट के मामले में जेल भेजा था। पुलिस की पूछताछ में दो आरोपियों के नाम और प्रकाश में आए थे। 23 अगस्त को एक और वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकाश में आया जो सिटी फारेस्ट का बताया जा रहा था। जिसमें कुछ आरोपी एक महिला के साथ अभद्रता करते नजर आए थे। जिसका पुलिस ने संज्ञान लेकर लूट, स्त्री की लज्जा भंग करने, मारपीट व गालीगलौज व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी शुभम पटेल ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली की सिटी फारेस्ट में हुई घटनाओं से संबंधित वांछित आरोपी ब्रम्हा का डेरा स्थित चंदर के जंगल के पास मौजूद हैं। बताया कि मौके पर पहुंचकर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
जिसका बचाव कर मौके से दो आरोपियों सफात उर्फ सबलू खान निवासी कालपी चौराहा व सुमेरपुर थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी शानू को गिरफ्तार किया गया है। वहीं तीसरा आरोपी दानिश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बताया कि दोनों को आर्म्स एक्ट व जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है। कहा कि अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तारी की जा चुकी है। कहा कि अभी वांछित तीन आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर सलाखों े पीछे भेजा जाएगा।

आरोपियों की संपत्ति का मांगा ब्योरा
एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिसके लिए नगर पालिका से इनकी संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है। कहा कि एक सप्ताह के अंदर आरोपियों की संपत्ति जब्त कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि दोनों पीड़ित बालिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed