{"_id":"681ba96f07127eda1c0ec664","slug":"hamirpur-the-robber-bride-fled-with-two-lakh-rupees-and-jewellery-hamirpur-news-c-12-knp1061-1103077-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हमीरपुर-दो लाख रुपये और जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई लुटेरी दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हमीरपुर-दो लाख रुपये और जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई लुटेरी दुल्हन
Thu, 08 May 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 08 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर निवासी सराफा कारोबारी लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गया। शादी के महज 48 घंटे में ही दो लाख रुपये और जेवरात लेकर वह रफूचक्कर हो गई। पीड़ित कारोबारी ने कोतवाली में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
सदर कोतवाली के एक मुहल्ले में किराये का मकान लेकर रहने वाले सराफा कारोबारी अंशु ने पुलिस को बताया कि थाना ललपुरा के उजनेड़ी गांव के एक व्यक्ति ने रुपये लेकर उसकी शादी कराने का जिम्मा लिया था। गारंटी दी थी कि अच्छी जगह शादी करा देगा। उसकी शादी मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक गांव में तय कर दी।
बताया कि चार मई को वह बरात लेकर पहुंचा था। साथ में खास लोगों को दो गाड़ियों में लेकर सतना के गांव पहुंचा। बिचवानी भी उसके साथ गया था। जहां उसकी शादी एक मंदिर में कराई गई।
विज्ञापन
पांच मई की सुबह वह दुल्हन को विदा कराकर घर ले आया। उसी दिन कथा आदि के कार्यक्रम कराए गए। रात में दोनों किराये के मकान में रहा। दुल्हन बहुत थके होने की बात कहकर सो गई।
छह मई की सुबह वह अपनी सोने-चांदी की दुकान में काम करने निकल गया और शाम को जब लौटा तो उसकी नई-नवेली दुल्हन लापता थी। वह अपने साथ सारे जेवरात ले गई। पीड़ित ने बताया कि वह दो लाख रुपये पहले ही दे चुका था।
पीड़ित का कहना है कि बिचवानी की भूमिका संदिग्ध है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। क्राइम निरीक्षक डीके मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।