फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: The road was blocked overnight due to the falling of trees in the road in the rain

हमीरपुर : बारिश में पेड़ सड़क में गिरने से रात भर जाम रहा मार्ग

Mon, 22 Aug 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur: The road was blocked overnight due to the falling of trees in the road in the rain
सरीला (हमीरपुर)। जरिया बस स्टैंड के पास शनिवार रात बारिश के दौरान महुआ को पेड़ गिरने से गोहांड चंडौत मार्ग पर आवागमन बंद रहा। रात भर दर्जनों वाहन जाम में फंसे रहे। सुबह वन विभाग की टीम पहुंची और पेड़ काटकर सड़क से हटाया। करीब नौ बजे आवागमन बहाल हो पाया। पेड़ की चपेट में आकर बिजली का एक खंभा भी टूट गया। इससे बिजली आपूर्ति भी रात भर ठप रही। बिजली विभाग के एसडीओ शिवेंद्र कुमार ने कहा कि जल्द नया खंभा लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, राठ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से शनिवार देर शाम तक रुक रुक कर बारिश होती रही। इससे गुलाबनगर, पठानपुरा, फरसौलियाना, सैना रोड मोहल्लों के अलावा सिविल जज आवास, दूरसंचार विभाग व पूर्ति निरीक्षक कार्यालय के बाहर जलभराव हो गया है। पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में तो कामकाज भी बंद रहा। एसडीएम पवन प्रकाश पाठक ने कहा जलभराव की समस्या से जल्द निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed