{"_id":"6146e9ae6a08f250a0641108","slug":"hamirpur-surprised-police-for-three-hours-by-waving-a-gun-from-terrace","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: छत से तमंचा लहरा कर तीन घंटे पुलिस को छकाया, पड़ोसियों से विवाद के बाद की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: छत से तमंचा लहरा कर तीन घंटे पुलिस को छकाया, पड़ोसियों से विवाद के बाद की फायरिंग
Sun, 19 Sep 2021 01:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 19 Sep 2021 01:36 PM IST
सार
हमीरपुर में रविवार सुबह एक युवक ने घर की छत पर चढ़कर फायरिंग शुरु कर दी। अचानक शुरु हुई फायरिंग से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आननफानन सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को समझा-बुझाकर हिरासत में लिया।
विज्ञापन
युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के चंदपुरवा बुजुर्ग गांव में एक युवक ने पड़ोसियों से विवाद के चलते दहशत फैलाने के इरादे के हवाई फायरिंग शुरू कर दी। दिनदहाड़े फायरिंग से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। विपक्षियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी घर के दरवाजे बंद कर छत पर चढ़कर तंमचा लहराता रहा।
करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। चंदपुरवा बुजुर्ग निवासी आंनदी यादव ने पड़ोसियों से विवाद के चलते दहशत फैलाने के इरादे से तमंचे से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। विपक्षियों की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर व फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज रामबाबू यादव भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।
लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी घर के दरवाजे बंद कर छत पर चढ़ गया और तमंचा लहराता हुए सबको धमकी देने लगा। पुलिस उसे बार-बार समझाती रही, लेकिन आरोपी करीब तीन घंटे तक पुलिस को छकाता रहा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस उसे किसी तरह दबोच सकी। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है।