{"_id":"62c07b09b56ec00fe3091b6a","slug":"hamirpur-news-knp7054920108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवे दिन भी नहीं चले ई रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवे दिन भी नहीं चले ई रिक्शा
विज्ञापन
सुमेरपुर में सदर विधायक को ज्ञापन देते ई रिक्शा चालक।
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआ सुमेरपुर। पांचवें दिन भी ई रिक्शा नहीं चले। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। चालक संघ ने सदर विधायक को ज्ञापन सौंपकर समस्या बताई विधायक ने जल्दी ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
हाईवे पर चलने पर एआरटीओ द्वारा भारी-भरकम चालान के विरोध में कस्बे में पिछले पांच दिन से ई रिक्शा संघ ने चक्का जाम कर रखा है। ई रिक्शा चालकों की समस्या का समाधान न होने पर व्यापारियों ने आंदोलन की बात कही है। शनिवार को मौदहा जाते समय सदर विधायक डॉ मनोज कुमार प्रजापति ने गायत्री तपोभूमि में रुककर ई रिक्शा चालक संघ की समस्याएं सुनी। संघ के अध्यक्ष रणबहादुर यादव ने ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।
ई रिक्शा संघ के संरक्षक महेश गुप्ता दीपू एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ उर्फ मोनू सिंह ने सदर विधायक को बताया कि समस्या ई रिक्शा चालकों के समक्ष नहीं बल्कि आम लोगों के साथ खड़ी हो रही है। सदर विधायक ने आश्वस्त किया है कि वह अधिकारियों से वार्ता करके समस्या का जल्द समाधान कराएंगे। ज्ञापन देने वालों में गुड्डू, सरदार धुरिया, मौलाना खान, बालेंद्र सिंह, धीरू यादव, बलबीर, रेवती रमण, राजेश सोनी रिक्शा चालक शामिल रहे।