फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

फैक्टरी मजदूर को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 10 Feb 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
hamirpur news
हरिशंकर प्रजापति (फाइल फोटो)। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। उद्योग नगरी क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह फैक्टरी मजदूरी की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह साइकिल से फैक्टरी काम पर जा रहा था। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सौंखर गांव निवासी हरिशंकर प्रजापति (26) भरुआसुमेरपुर की उद्योग नगरी में एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह वह साइकिल से ड्यूटी जा रहा था। हाईवे पर अमित पैकेजिंग फैक्टरी के सामने किसी वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। घायल हरिशंकर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल से डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में हरिशंकर की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कप्तान सिंह यादव ने बताया कि आठ महीने पहले हरिशंकर की शादी मौदहा के छिरका गांव निवासी जयश्री प्रजापति के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed