फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

कपड़े के शोरूम से पांच हजार रुपये व कपड़े चोरी

Sat, 15 Jan 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
hamirpur news
मुस्करा कस्बे में घटना की जांच करते सीओ अभय नारायण। - फोटो : HAMIRPUR
मुस्करा। कपड़ों के शो रूम में घुसे चोरों ने नकदी व कुछ कपड़े चोरी कर लिए। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अतिन गुप्ता ने बताया कि गल्ला मंडी के पास उनका कपड़ों का शोरूम है। गुरुवार की रात करीब 9 बजे शोरूम बंद कर इसके पीछे ही बने आवास में चले गए। सुबह दुकान पर जाकर देखा गोलक टूटी और कपड़े बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन

चोर गोलक से पांच हजार रुपये व कुछ कपड़े ले गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। सीओ अभय नरायण राय ने बताया कि दुकान में लगे कैमरों की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। बता दें कि दो सप्ताह पूर्व भी बाजार स्थित किराने की दुकान से चोरी हुई थी। जिसमें में चोरों के फुटेज मिले थे, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल सका। घटनाओं को लेकर व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed