{"_id":"61e06699a8a9b97a6e1a8700","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp6751660142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्यौरा मार्ग पर छह घंटे लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्यौरा मार्ग पर छह घंटे लगा रहा जाम
विज्ञापन
सुमेरपुर पत्यौरा मार्ग में दलदल में फंसे ट्रक।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। ध्वस्त पड़े पत्यौरा मार्ग पर गुरुवार को बालू से ओवरलोड ट्रक फंसने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे करीब छह घंटे तक 12 गांवों का आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने ट्रक को हटाकर यातायात शुरू कराया।
पत्यौरा जाने वाली सड़क कस्बे के अंदर बुरी तरह से ध्वस्त है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद कीचड़ हो गया है। इस मार्ग से पत्यौरा खदान से आने वाले बालू लदे ट्रक भी गुजरते हैं। गुरुवार को सड़क पर एक खराब ट्रक खराब था। उसे ओवरटेक करते हुए बालू से ओवरलोड ट्रक खराब हो गया। जाम लगने से देवगांव, सिमनौड़ी, बड़ागांव, गहतौली, जलाला, भभौरा, पत्यौरा, शिवरामपुर डेरा, मलिहा ताला, छोटा कछार, बड़ा कछार आदि गांवों के लोगों का आवागमन ठप हो गया।
देवगांव मार्ग के आसपास बस्ती के लोग भी जाम से परेशान हुए। देवगांव मार्ग निवासी आरएस शुक्ला ने जाम लगने की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे कीचड़ में फंसे ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल करा दिया गया। करीब छह घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों राजनरायन साहू, छोटे विश्वकर्मा आदि ने बताया कि मार्ग की हालत बहुत दयनीय है। कस्बे में एक किलोमीटर तक सड़क ही नहीं है। हल्की बारिश में रास्ता तालाब बन जाता है।