{"_id":"61d5e5dd5609ff5b6b7a1cdf","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp673763131","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्र लगाना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्र लगाना अनिवार्य
विज्ञापन
राठ में अग्निशमन यंत्र का प्रयोग समझाते अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कोट बाजार में व्यापारिक सहायतार्थ कैंप आयोजित किया। जिसमें वाणिज्य कर, श्रम प्रवर्तन, अग्निशमन आदि विभागों के अधिकारियों ने व्यापारियों को जानकारी दी। इसमें अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्र लगाने की अनिवार्यता बताई।
शिविर में फायर ब्रिगेड के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने आग लगने पर बचाव के तरीके बताए। उन्होंने अग्नि शमन यंत्र के माध्यम से आग बुझाने के बारे में जानकारी दी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अशद खान ने ई-श्रम कार्ड, व्यापारी पेंशन आदि की जानकारी दी। कहा कि साप्ताहिक बंदी में दुकान खुली होने पर सख्त कार्रवाई होगी। डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर जय सेन, असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर रामनरेश, वाणिज्य कर अधिकारी विकास मिश्रा, कांटा बाट माप अधिकारी जगदीश मौर्या ने व्यापारियों को जानकारी दी।
शिविर में कोर कमेटी के जिलाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, शिव कुमार सोनी, मुकेश गुप्ता, पवन अग्रवाल, राजेंद्र सर्राफ, गिरीश शरण बुधौलिया, प्रमोद सर्राफ, एड. सुनील शर्मा, सीए प्रमोद गुप्ता, नीलेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन कामेश गुप्ता ने किया।