फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news,hamirpur

राशन कार्ड धारकों को मार्च 2022 तक मिलेगा मुफ्त राशन

Thu, 25 Nov 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
hamirpur news,hamirpur
हमीरपुर। खाद्य एवं रसद विभाग की जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने कलक्ट्रेट सभागार में ली। बैठक में डीएम ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन अथवा उससे संबंधित अन्य शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 पर अथवा जिला शिकायत निवारण अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व के मोबाइल नंबर 9454417604 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कहा कि शिकायत प्राप्त होने पर उसका त्वरित निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं विद्युत विभाग द्वारा प्रत्येक माह नियमित रूप से राशन कार्ड धारकों के विद्युत बिल जनरेट किए जाएं। कोटेदारों के माध्यम से अधिक से अधिक विद्युत बिल जमा कराया जा सकें। जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव ने बताया कि मई 2021 से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत यूनिट के अनुसार नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण कराया जा रहा है। बताया कि निशुल्क खाद्यान्न वितरण मार्च 2022 तक शासन द्वारा बढ़ाया गया है। इससे राशन कार्ड धारकों को मार्च 2022 तक राशन कोटेदार के माध्यम से निशुल्क प्राप्त कर सकेंगे। बैठक में सीएमओ डॉ. एकेे रावत, जिला कृषि अधिकारी सरस तिवारी व कोटेदार प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश सचिव धर्मवीर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed