फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news,hamirpur

खाद न मिलने पर किसानों ने बांदा मार्ग किया जाम

Mon, 08 Nov 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
hamirpur news,hamirpur
सुमेरपुर कस्बे के बांदा मार्ग में जाम लगाए किसान। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। डीएपी खाद के संकट से जूझ रहे किसानों ने पीसीएफ के किसान सेवा केंद्र के प्रभारी पर ओवर रेटिंग का आरोप लगाकर बांदा मार्ग जाम कर हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाकर यातायात सामान्य कराया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहने से दोनों ओर रोडवेज बसों के साथ सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सहकारी समितियों में हड़ताल होने के कारण पीसीएफ के किसान सेवा केंद्र में ही डीएपी खाद का वितरण हो रहा है। सोमवार को सैकड़ों की तादाद में किसान खाद लेने आए थे। किसान ओमप्रकाश, बदलू, राजकुमार, शिवप्रसाद, भगवानदीन, संतोष कुमार आदि ने आरोप लगाया कि किसान सेवा केंद्र प्रभारी शिव सिंह 1200 रुपये की बजाय 1290 रुपये में खाद देकर काला बाजारी कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी असरदार एवं दबंग किसानों को मनमुताबिक खाद मुहैया करा रहे हैं। अन्य किसानों को नजर अंदाज कर रहे हैं। दिन भर लाइन लगाने के बाद बैरंग लौटा देते हैं। इसी से आजिज आकर जाम लगाया गया है।
विज्ञापन

बांदा मार्ग को जाम करने के बाद किसानों ने जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलने पर थाने के एसआई रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम में परिवहन निगम की बसों के अलावा सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। केंद्र प्रभारी शिवसिंह ने बताया किसानों का आरोप निराधार हैं। वह निर्धारित दामों पर ही खाद मुहैया करा रहे हैं। कुछ किसान बेवजह अभद्रता कर रहे थे। इस वजह से वितरण बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed