फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news,hamirpur

संपूर्ण समाधान दिवस पर 51 शिकायतों दस का निस्तारण हुआ

Mon, 08 Nov 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
hamirpur news,hamirpur
सरीला तहसील में समाधान दिवस में पीड़ित वृद्ध को राशन कार्ड देते डीएम डा.चंद्रभूषण त्रिपाठी। - फोटो : HAMIRPUR
सरीला। जिलाधिकारी डॉ.चंद्र भूषण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 51 शिकायतें आईं। इनमें 10 का मौके पर निस्तारण किया गया।अधिशासी अभियंता मौदहा बांध व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय से बाहर रहने पर डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है। विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ.आरपी वर्मा से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी तहसील दिवस में संबंधित डायरी व रजिस्टर लेकर आएं। इसमें प्रकरण दर्ज करें। उन्होंने शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के 23 ग्राम पंचायतों में जिला स्तरीय अधिकारियों को भेजकर शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, विद्यालय के फर्नीचर, मार्ग, शिक्षकों व बच्चों की उपस्थिति, साफ सफाई, एमडीएम की स्थिति, राशन वितरण, गो आश्रय स्थल का समुचित प्रबंधन आदि के संबंध में दो दिनों में आख्या मांगी है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित, सीडीओ केके वैश्य, एसडीएम खालिद अंजुम, सीएमओ डॉ.एके रावत, पीडी साधना दीक्षित, डीडीओ विकास उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आपदा राहत के तहत लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी
संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम डॉ.चंद्रभूषण त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने उप्र राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण (दैवी आपदा) के तहत चंद्रवती पत्नी जसवीर पुरैनी को सर्प दंश से मृत्यु पर चार लाख व मीरा पत्नी चंद्रपाल धौहल बुजुर्ग को चार लाख सहित सीमा पत्नी बृजानंद निवासी चंडौत को नदी में डूबने से मृत्यु पर चार लाख रुपये उनके खाते में हस्तांतरित किए गए। साथ ही बेटीबाई, रामनारायण का तत्काल पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड बनवाया गया, निर्वाचन में अच्छा कार्य करने पर बीएलओ तथा नलकूप चालक को प्रशस्ति पत्र दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एई व जेई के नदारत रहने पर डीएम को भेजी आख्या
मौदहा। अपर जिलाधिकारी रमेशचंद्र व अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 43 शिकायतें आईं। कस्बे में वक्फ नं 81 उपरौस इमाम चौक के सचिव अजहरुद्दीन ने मांग की कि वक्फ से बने मुसाफिरखाना जो पूर्व सचिव सुलेमान के पुत्र शादाब के कब्जे में है, इसका सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। तत्काल खाली कराने की मांग की। कस्बे के हुुसैनगंज निजामीपुरा आदि मोहल्लों में पानी का संकट को लेकर एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित करने व बिगड़े सबमर्सिबल पंप को ठीक कराने की मांग की। एडीएम ने जल संस्थान के अवर अभियंता को पानी की समस्या के निदान के आदेश दिए। लघु सिंचाई विभाग के सहायक व अवर अभियंता दोनों ही गैरहाजिर पाए गए। उप जिलाधिकारी ने इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed