{"_id":"6182cc0e0f754b75dd08d752","slug":"hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp662139740","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर लीकेज होने से मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान स्वाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर लीकेज होने से मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान स्वाहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। भरुआसुमेरपुर के बिदोखर मेंदनी में मंगलवार रात को खाना बनाते समय गैस सिलिंडर लीकेज होने से मकान में आग लग गई। भूसा, अनाज सहित गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। खाना बना रही महिला मामूली रूप से झुलस गई।
पीड़ित परिवार के सदस्य गौरीशंकर अग्निहोत्री ने बताया कि मंगलवार की रात 8 बजे उसकी पत्नी माधुरी घर में खाना बना रही थी। गैस लीकेज होने से आग लग गई। इससे महिला की साड़ी जलने लगी। तब घर के लोगों ने दौड़कर आग बुझाई। किंतु जब तक उसके दोनों हाथ मामूली रूप से झुलस गए। इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अटारी तक पहुंच गई। हादसे के समय लाइट नहीं थी। लाइट आने के बाद सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाया गया। जब तक अटारी जलकर नष्ट हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि आग से अनाज, भूसा सहित करीब दो लाख का नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि गैस सिलिंडर को बालू से ढक देने से वह फटा नहीं। वरना बड़ी घटना घट सकती थी। ग्राम प्रधान लालाराम यादव की पहल पर लेखपाल ने क्षति का आकलन किया है।