फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Mother of three children hanged

हमीरपुर: तीन बच्चों की मां फांसी पर झूली, पति बोला फोन पर रात में करती थी किसी से बातें

Mon, 11 Jan 2021 04:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 11 Jan 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Mother of three children hanged
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के मुस्करा में रविवार देर रात तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते फोन पर बात करने के बाद उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


बसवारी निवासी गया प्रसाद साहू ने बताया कि रविवार देर रात जब घर के सभी लोग सो रहे थे तो उसकी पत्नी आराधना 34 वर्ष ने एक कपड़े से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। आहट होने पर बगल में लेटा पुत्र जाग गया। जिससे सभी लोग जाग गए फिर पत्नी को नीचे उतारा लेकिन तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। गया प्रसाद ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले 1 वर्ष से किसी लड़के से फोन पर बात करती थी।
विज्ञापन


कुछ माह पूर्व उसने सिम तोड़ कर भी फेंक दी थी लेकिन फिर भी उसे कहीं से सिम मिल गई और वह फिर से बात करने लगी। इसके बारे में आराधना के पिता से भी पहले बताया था लेकिन वह नहीं मानी। पत्नी के फांसी पर झूल जाने के बाद भी कई बार उसी युवक की वीडियो कॉल आई। सोमवार सुबह 8:30 बजे तक वीडियो कॉल आती रही। इसके बारे में मुस्करा पुलिस को भी जानकारी दी गई। मृतका का मायका झांसी के गरौठा में ग्राम लमोरा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर तक मायके से लोग भी आ गए। परिजनों ने पति पर ही हत्या करने का आरोप लगाया। इस पर थाना प्रभारी राजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर कार्रवाई की जा रही है। अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच चल रही है जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं आराधना की मौत के बाद उसके तीन बच्चे 14 वर्षीय संतोषी 12 वर्षीय अमित व 10 वर्षीय आकाश का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed