फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Monkey spectacle on the highway in Hamirpur, jammed for half an hour

हाईवे पर “बंदर का तमाशा”: सड़क के बीचोंबीच बैठ गया, भगाने से भी नहीं हटा, आधे घंटे लगा रहा जाम

Wed, 09 Nov 2022 02:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2022 02:20 PM IST
सार

भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक बंदर ने आधे घंटे तक हाईवे जाम कर दिया। लोगों ने भगाने की कोशिश की , लेकिन वो बीच सड़क में बैठा रहा।  कुछ देर बाद टहलता हुआ थोन में चला गया। 

विज्ञापन
Monkey spectacle on the highway in Hamirpur, jammed for half an hour
सुमेरपुर थाने के सामने हाईवे में बैठा बंदर व खड़े वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक बंदर ने मंगलवार को थाने के सामने हाईवे आधा घंटा तक जाम रखा। बंदर सड़क पर बीचोंबीच बैठ गया। लोगों ने भगाया, चालकों ने हार्न बजाए, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। बाद में टहलता हुआ थाने घुस गया।
विज्ञापन

इसके बाद यातायात सुचारु हुआ। थाना परिसर और फल एवं सब्जी मंडी में बंदरों के झुंड धमाचौकड़ी मचाते रहते हैं। मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 बजे एक बंदर थाने के सामने हाईवे में बीच में बैठ गया। इससे यातायात ठप हो गया।
विज्ञापन

दुकानदारों और राहगीरों ने बंदर को भगाने की कोशिश की, लेकिन वह हिला नहीं। आधे घंटे बाद यह आराम से टहलता हुआ थाने के अंदर चला गया। इसके बाद यातायात शुरू हुआ। बंदर का यह कारनामा लोगों के मध्य चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed