{"_id":"61728a5f9333ec440e212847","slug":"hamirpur-man-went-fishing-drowned-in-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: मछली पकड़ने गया युवक नदी में डूबा, 14 घंटे से गोताखोर कर रहे शव की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: मछली पकड़ने गया युवक नदी में डूबा, 14 घंटे से गोताखोर कर रहे शव की तलाश
Fri, 22 Oct 2021 03:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 22 Oct 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर: नदी में शव की तलाश करते गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिमौली गांव में गुरुवार की रात मछली का शिकार करने गया युवक तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है।
पिछले दिनों क्षेत्र में हुई भारी बारिश से चंद्रावल नदी में बाढ़ आ गई थी। जिस कारण लोगों ने वहां जाना बंद कर दिया था।
नदी का जलस्तर कम होते ही छिमौली निवासी बलराम निषाद (30) पुत्र धुरिया अपने साथियों के साथ मछली का शिकार करने गया था। रात करीब एक बजे वह गहरे पानी में समा गया। इससे बलराम के साथ गए साथियों में अफरातफरी मच गई। रात से ही युवक की तलाश में जुटे गाेताखाेर प्रयास करते रहे लेकिन शव का पता नहीं चल सका।