फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Bike Rider Killed in Container Collision on Jhansi Mirzapur Highway

Hamirpur: झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कंटेनर से भिड़ी बाइक, युवक की मौत; साथी घायल

Thu, 21 May 2026 12:59 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 21 May 2026 12:59 PM IST
सार

Hamirpur News: जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बसवारी गांव के पास उस समय हुआ जब बाइक सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई।

विज्ञापन
Hamirpur Bike Rider Killed in Container Collision on Jhansi Mirzapur Highway
अस्पताल में घायल का इलाज करते स्वास्थकर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर के रोहनिया धर्मशाला निवासी अंकित पांडे (25) अपने मित्र जावेद (21) पुत्र खलील के साथ राठ गए थे। दोनों वहां से वापस हमीरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बसवारी गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने आ रहे कंटेनर से भिड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर बेहद तेज थी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा पहुंचाया। वहां डॉ. शिवजी गुप्ता ने जावेद को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंकित पांडे की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस के अनुसार दोनों युवक बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे और प्रारंभिक जानकारी में उनके नशे की हालत में होने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाना उपनिरीक्षक अनिरुद्ध द्विवेदी सीएचसी पहुंचे और परिजनों को हादसे की जानकारी दी।युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed