Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Half-yearly examinations in council schools from today

Hamirpur News: परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं आज से

Mon, 16 Nov 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Half-yearly examinations in council schools from today
हमीरपुर/महोबा। दोनों जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब ड़ेढ़ लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की शैक्षिक सत्र 2026-27 की अर्धवार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू होगी। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 21 नवंबर तक चलने वाली इस परीक्षा कार्यक्रम की विषयवार परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई हैं। परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएंगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

हमीरपुर में कुल 967 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें पहली से आठवीं तक के 85 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। आज कक्षा दो और तीन में गणित, कक्षा चार से छह तक हिंदी और कक्षा सात और आठ में विज्ञान की परीक्षा होगी। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। बीएसए मुकेश खरवार ने बताया कि सभी बीईओ और प्रधानाध्यापकों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और परिणाम तैयार करने का काम भी निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा। इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

महोबा में करीब 75 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार विद्यालय स्तर पर परीक्षा कराने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापकों को सौंपी गई है। कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो और तीन में लिखित व मौखिक परीक्षा का अधिभार 50-50 प्रतिशत, कक्षा चार और पांच में लिखित का 70 व मौखिक का 30 प्रतिशत रहेगा। कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा पूरी तरह लिखित होगी। सभी कक्षाओं की परीक्षा 50 अंकों की होगी। प्रश्न पत्रों में बहुविकल्पीय, अति लघु, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल रहेंगे। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन व परिणाम भी निर्धारित समय में तैयार कराया जाएगा। उधर, बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं। परीक्षाएं नकलविहीन कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed