फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Grand Shiva procession taken out on Mahashivratri festival

हमीरपुर: महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली गई भव्य शिव बरात

Mon, 20 Feb 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 20 Feb 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Grand Shiva procession taken out on Mahashivratri festival
हमीरपुर/भरुआ सुमेरपुर। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रविवार को अलग-अलग स्थानों पर शिव बारात निकाली गईं वहीं भंडारे का आयोजन किया गया। शहर के रमेड़ी अखाड़ा स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भाजपा नेता राजीव शुक्ला ने मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर चंदन शुक्ला, महेंद्र सिंह गौतम, नीरज शुक्ला, विवेक गुप्ता, रितिक तिवारी मौजूद रहे। भरुआ सुमेरपुर संवाद के अनुसार शनिवार की रात अमरनाथ सेवा संस्थान के तत्वावधान में कस्बे में शिव बरात का आयोजन किया गया। कस्बे में धूमधाम से निकाली गई बरात पुराने स्टेट बैंक परिसर में बने सुराही शिव मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होकर वापस वहीं मंदिर में समाप्त हुई। सेवा संस्थान ने कस्बे में भव्य शिव बरात निकाली। बरात में आधा दर्जन मनमोहक झांकियां शामिल रही। कस्बे में श्रीगाते बाबा मंदिर व सब्जी मंडी चौराहा के शिव मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। शिव बरात में सीताराम गुप्ता, अजय उर्फ कल्लू यादव,रज्जन चौरसिया, दीपक गुप्ता, धीरेंद्र शिवहरे धीरू, अनुज शिवहरे, रामू गुप्ता, श्यामलाल गुप्ता,आशीष गुप्ता, अनिल परनामी आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे। मानेश्वर बाबा शिव मंदिर के भंडारे हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मनोज यादव,बाले शिवहरे,लालाराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वही गहरौली संवाद के अनुसार गांव में भी महा शिवरात्रि पर के दूसरे दिन शिव मंदिरों में हवन पूजन के साथ श्रद्धालुओं ने बैंड बाजे व घोडो के साथ बड़े ही धूमधाम से शिव बरात निकाली। शिव पार्वती के अलावा, राधा कृष्ण, श्रीराम सीता व हनुमान जी की झांकिया शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed