फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Got married considering the constitution as a witness

संविधान को साक्षी मान कर रचाई शादी

Sat, 16 Apr 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Got married considering the constitution as a witness
राठ। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर स्वामी ब्रह्मानंद समाधि स्थल पर एक अनोखी शादी हुई। बिन फेरों की इस शादी में नवदंपती को उपहार स्वरूप संविधान की कॉपी भेंट की गई।
विज्ञापन

इमिलिया गांव निवासी भानवती का विवाह पवई गांव के जयहिंद के साथ तय हुआ। दोनों के परिजन सामाजिक कुरीतियों से हट कर विवाह कराना चाहते थे। जिसके लिए संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर की जयंती का दिन चुना। वर वधू अपने परिजनों व संबंधियों सहित गुरुवार शाम नगर के बीएनवी डिग्री कालेज स्थित स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि स्थल पर पहुंचे। जहां एक दूसरे को माला पहनाकर अपना जीवन साथी वरण किया। मकरध्वज सिंह एडवोकेट ने नवदंपति को संविधान की कॉपी उपहार में भेंट की। भानवती व जयहिंद ने कहा कि फिजूलखर्ची को रोकने व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए डॉ आंबेडकर व स्वामी ब्रह्मानंद को साक्षी मान कर शादी की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed