{"_id":"691e0c367c96d71a0b0d296d","slug":"girls-showed-their-strength-in-the-race-competition-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-132716-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दौड़ प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दौड़ प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया दमखम
Wed, 19 Nov 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
राठ। ब्लॉक स्तरीय मिनी खेल प्रतियोगिता का आयोजन औंड़ेरा रोड स्थित स्कूल में किया गया। जिसमें विजेता बने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राठ ब्लॉक के सभी न्याय पंचायत के स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया है।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामगोपाल गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार त्रिपाठी, धीरेंद्र श्रीवास्तव ने दीप जलाकर किया। 50 मीटर दौड़ को अतिथियों ने हरी झंडी दिखाई। प्रतियोगिता में कबड्डी, दौड़, गोला फेंक, तवा फेंक खो खो प्रतियोगिता कराई गई। 100 मीटर दौड़ में जूनियर बालिका वर्ग में मानवती सबसे तेज दौड़ी। द्वितीय स्थान पर काजल और तृतीय स्थान पर आस्था रही। बालक वर्ग में सागर ने सभी को पीछे छोड़ा, दूसरे नंबर पर आशिक और तृतीया पर सुमित रहे। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शनि प्रथम और विकास द्वितीय स्थान पर रहे बालिका वर्ग में रक्षा प्रथम और कंचन द्वितीय स्थान पर रही। प्राथमिक स्तर पर कबड्डी में सरगांव गांव की टीम प्रथम और गिरवर गांव की प्राथमिक विद्यालय की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का संचालन रविंद्र सक्सेना और मोहम्मद रिजवान ने किया।