{"_id":"68d97f7e6b8fc4605305e437","slug":"girl-falls-from-bike-into-a-pit-diesgirl-falls-from-bike-into-a-pit-dies-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-130778-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: गड्ढे में उछली बाइक से गिरी युवती, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: गड्ढे में उछली बाइक से गिरी युवती, मौत
Mon, 29 Sep 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के डामर गांव की हड़ड़ाही पुलिया के पास हमीरपुर-कालपी हाईवे के गड्ढे में बाइक उछल गई। बाइक असंतुलित होने से पीछे बैठी युवती के गिरने से मौत हो गई। युवती अपने पिता के साथ ब्यूटीशियन की क्लास करने जा रही थी। तभी हादसा हो गया।
थानाक्षेत्र के कुतुबपुर खोड़ गांव निवासी रामकुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से अपनी बेटी रोशनी (20) को लेकर कस्बा आ रहे थे। डामर गांव की हड़ड़ाही पुलिया के पास कालपी-हमीरपुर हाईवे पर गड्ढे होने से बाइक असंतुलित हो गई और पीछे बैठी रोशनी उछलकर सड़क पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से स्थानीय सीएचसी लेकर गए, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। पिता रामकुमार ने बताया बेटी कस्बा के एक ब्यूटी पार्लर में ब्यूटीशियन का कोर्स सीख रही थी। रोज की तरह वह उसे कस्बा के पार्लर सेंटर में छोड़ने जा रहे थे।
कुरारा थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवती की जिला अस्पताल में मौत होने की जानकारी मिली है। परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए कोई सूचना नहीं दी है।