फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Ganja worth Rs 3.75 crore had come from Orissa

Hamirpur News: उड़ीसा से लाया गया 3.75 करोड़ कीमत का 7.53 क्विंटल गांजा बरामद

Thu, 14 Mar 2024 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ganja worth Rs 3.75 crore had come from Orissa
हमीरपुर/मौदहा। मौदहा पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स झांसी (एएनटीएफ) की टीमों ने संयुक्त छापा मारकर छिरका गांव के एक नलकूप के कमरे में भरा 7.53 क्विंटल गांजा बरामद किया है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ 75 लाख रुपये है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह गांजा उड़ीसा से लाया गया था। कानपुर और आसपास के जिलों में खपाने की इसकी तैयारी थी।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स टीम झांसी को क्षेत्र के छिरका गांव में भारी मात्रा में गांजा होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बुधवार दोपहर स्थानीय पुलिस को साथ लेकर बताए गए स्थान पर छापा मारा। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स झांसी व मौदहा सीओ श्रीयस त्रिपाठी व पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से मुखबिर की सूचना पर छिरका गांव स्थित हरिनारायण मिश्रा उर्फ विक्की मिश्रा के निजी नलकूप पर छापा मारा गया। जहां एक कमरे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। तौल में 7.53 क्विंटल गांजा बरामद हुआ है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ 75 लाख रुपये है।
विज्ञापन

दो आरोपियों छिरका गांव निवासी हरिनारायण मिश्रा व जनपद महोबा के भंडारा गांव निवासी कृष्ण कुमार यादव उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि यह गांजा उड़ीसा से मंगवाया गया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से एनडीपीएस के जनपद सहित बांदा व महोबा में दो-दो मामले दर्ज हैं। कहा कि एक आरोपी की गिरफ्तारी बुधवार को कर ली गई थी, जबकि दूसरे आरोपी कृष्ण कुमार को कस्बा के राठ तिराहे से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक स्मार्टफोन व 560 रुपये की नगदी बरामद की गई है। कहा कि दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल रामआसरे सरोज, एसआई प्रेमप्रकाश पांडेय, एसआई चंदन पांडेय एएनटीएफ झांसी, एसआई विनोद कुमार झांसी, हेड कांस्टेबल अनूप कुमार, रामनरेश सिंह, प्रदीप कुमार, रविंद्र कुमार, नीरज झांसी व आरक्षी विनोद कुमार, राहुल पाठक व हरीकृष्ण मौदहा शामिल रहे।
सीओ श्रीयस त्रिपाठी ने बताया कि भारी मात्रा में गांजा बरामद होने के कारण नाप-तौल में करीब तीन घंटे लग गए।
सीओ श्रीयस त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि गांजा ट्रक के द्वारा जनपद लाया गया। किसी को शक न हो इसको लेकर ट्यूबवेल में छिपाकर रखा गया था। बताया कि जहां से गांजा खरीदा गया है, इसको लेकर टीम बनाकर उड़़ीसा भेजी जाएंगी।

सीओ ने बताया कि महोबा के भंडारा गांव निवासी कृष्ण कुमार यादव उर्फ मोनू 10 दिन पहले एनडीपीएस के मामले में महोबा से छूटा था। इसके बाद इसने उड़ीसा से गांजा मंगा लिया। इस गांजे को कानपुर और आसपास के जनपदों में खपाने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed