{"_id":"571f5f8abfe88cf312c526ee8599485c","slug":"fyring-between-two-group-due-to-election-rivalry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग
अमर उजाला ब्यूूराे, हमीरपुर
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरिया थानाक्षेत्र के बागीपुरा गांव में चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान और विरोधी पक्ष में जमकर फायरिंग हुई। दोनों पक्षों की तहरीर पर प्रधान पति समेत छह लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
उनके पास से एक अवैध राइफल, बंदूक और आधा दर्जन कारतूस बरामद हुए हैं।
गोहांड विकासखंड की मसगवां ग्राम पंचायत में इटौरा और बागीपुरा दो गांव जुड़े हैं। प्रधानी के चुनाव में मसगवां थाना राठ निवासी डा. इंद्रपाल राजपूत की पत्नी रुक्मिणी प्रधान चुनी गईं। इंद्रपाल सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को वह बागीपुरा गांव आए थे।
विज्ञापन
इस दौरान विरोधी पक्ष के मंगल सिंह और अरविंद कुमार ने हत्या के इरादे से उन पर अवैध असलहों से फायरिंग की। वहीं दूसरे पक्ष के मंगल सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर दी है कि प्रधान पति इंद्रपाल प्रधानी के चुनाव की रंजिश मानते हैं। सोमवार को वह साथी अंकित, जयपाल व उत्तम के साथ गांव आए और हत्या के इरादे से उन पर फायर किए। किसी तरह जान बचाकर भाग गए, नहीं तो प्रधान पति उनकी हत्या कर देता।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष जरिया अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्रधान पति इंद्रपाल, अंकित, जयपाल, उत्तम और दूसरे पक्ष के मंगल सिंह और अरविंद के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पांच लोग गिरफ्तार भी कर लिए गए हैं।