फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   FST and Majhgawan police caught Rs 2.66 lakh

Hamirpur News: एफएसटी व मझगवां पुलिस ने पकड़े 2.66 लाख रुपये

Tue, 16 Apr 2024 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
FST and Majhgawan police caught Rs 2.66 lakh
हमीरपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर की जा रही कार्रवाई में एफएसटी व मझगवां पुलिस टीम ने संदिग्ध रूप से ले जाए जा रहे 2.66 लाख रुपये बरामद किए। मझगवां थानाक्षेत्र के गिरवर गांव के निकट चेकिंग के दौरान कार से बरामद हुई धनराशि के बारे में स्पष्ट कारण ज्ञात नहीं हो सका। जिस पर रुपये जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष संपन्न कराने को प्रशासन द्वारा उड़नदस्ता व स्थैतिक टीमों के माध्यम से निगरानी कराई जा रही है। ताकि रुपयों के साथ अन्य प्रतिबंधित सामग्री का उपयोग निर्वाचन को प्रभावित न कर सके। राठ-महोबा मार्ग पर चेकिंग में लगे मजिस्ट्रेट रामबहादुर यादव व मझगवां थानाध्यक्ष नंदलाल प्रजापति ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से दो लाख 66 हजार 500 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

कार सवार अभिषेक पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम पौथिया थाना ललपुरा के कब्जे से बरामद धनराशि के संबंध में वह सही जानकारी नहीं दे सके। जिस पर रुपये जब्त कर लिए गए। थानाध्यक्ष मझगवां ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ कि लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से उक्त धनराशि का प्रयोग कर मतदाताओं को आकर्षित किए जाने की पूर्ण आशंका थी। जिस कारण से जब्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई गई है। ताकि लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष व सकुशल संपन्न कराया जा सकें। बताया कि साक्ष्य देकर रुपये वापस लेने का दावा करने पर जिले स्तर पर इसे रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed