फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Four police teams are searching for two history sheeters in four districts

Hamirpur News: दो हिस्ट्रीशीटर को चार जनपदों में तलाश रहीं पुलिस की चार टीमें

Thu, 26 Sep 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Four police teams are searching for two history sheeters in four districts
हमीरपुर। जरिया थानाक्षेत्र में शनिवार की रात चलती कार में महिला की गला घोंटकर हत्या और परिवार को मारने की साजिश का पुलिस पांच दिन (120 घंटे) बाद भी खुलासा नहीं कर पाई है। दो हिस्ट्रीशीटर त्रिभुवन उर्फ सूरज सिंह और वीर सिंह की तलाश में पुलिस की चार टीमों के 25 जवान स्थानीय पुलिस के सहयोग से चार जिलों में खाक छान रहे हैं। मामले में एक आरोपी और कार चालक की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने महिला अमन की हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की हैं। चारों टीमें कानपुर, कानपुर देहात, औरैया और हमीरपुर व आसपास के जिलों में आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। चारों आरोपी कानपुर देहात जिले के अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी त्रिभुवन उर्फ चतुर सिंह और वीर सिंह हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों फरार हैं। आरोपियों का बैक ग्राउंड जानने के लिए पुलिस उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है। त्रिभुवन व सूरज के परिवार के बीच के संबंधों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि कानपुर के गुजैनी में किराये के मकान में रह रहे सूरज यादव की पत्नी अमन की हमीरपुर के जरिया थानाक्षेत्र में चलती कार में गला कसकर शनिवार की रात हत्या की गई थी। वारदात को अंजाम देने का आरोप सूरज ने अपने बगल के कमरे में किराये पर रहने वाले त्रिभुवन उर्फ चतुर सिंह और उसके साथी वीर सिंह पर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद से ही दोनों फरार हैं। इन्होंने दो अन्य आरोपियों कार चालक संजीव व कल्लू के साथ मिलकर सूरज के परिवार को चित्रकूट ले जाते समय 21 सितंबर की रात वारदात को अंजाम दिया था। गला दबाकर हत्या के प्रयास के दौरान सूरज ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई थी। वहीं, उसके बेटे रामजी को मरा समझ आरोपी कार से फेंककर बेटी को औरैया जिले में छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने कार चालक संजीव और कल्लू को गिरफ्तार किया है। यह दोनों ही जेल में हैं। पुलिस को इनसे पूछताछ में कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस को मुख्य आरोपी त्रिभुवन उर्फ चतुर सिंह की तलाश है।
-------------

प्रेम संबंध सहित अन्य पहलुओं पुलिस कर रही जांच सूरज जिस मकान में परिवार समेत किराये पर रहता था, उसी के बगल के कमरे को त्रिभुवन उर्फ चतुर सिंह ने भी किराये पर लिया था। जानकारी के अनुसार, त्रिभुवन अपने कमरे में रात में नहीं रुकता था। वह अक्सर घंटा दो घंटा के लिए कमरे में आता था। सूरज के बेटे रामजी के अनुसार, त्रिभुवन ज्यादातर ऐसे समय कमरे में आता था, जब पापा और वह घर पर नहीं होते थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी बात से नाराज होकर त्रिभुवन ने अमन और सूरज की हत्या की साजिश रची। इसमें उसने वीर सिंह और कल्लू को भी शामिल किया। वहीं, संजीव की कार को हायर किया। चित्रकूट दर्शन के बहाने परिवार को मारने की साजिश रची। थानाध्यक्ष जरिया भरत कुमार ने बताया कि प्रेम संबंध सहित अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा की जा रही जांच में त्रिभुवन को लेकर जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार वह सिरफिरे स्वभाव का है।

----- वारदात के मुख्य आरोपी त्रिभुवन उर्फ चतुर सिंह व वीर सिंह की तलाश की जा रही है। इसके लिए उनके नाते-रिश्तेदारों व परिजनों ने संपर्क कर पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है। त्रिभुवन व वीर सिंह के मिलने तक वारदात के कारणों पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
- डॉ. दीक्षा शर्मा, एसपी।
---
दोहरे हत्याकांड में जमानत पर है चतुर सिंह

घाटमपुर (कानपुर)। हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र में महिला की हत्या और उसके पति व बच्चे को मरणासन्न कर चलती कार से फेंकने के मामले के मुख्य आरोपी त्रिभुवन उर्फ चतुर सिंह दोहरे हत्याकांड में जमानत पर है। उसकी हिस्ट्रीशीट खुली हुई है।


मूलरूप से कानपुर देहात के सिकंदरा क्षेत्र का रहने वाला चतुर सिंह अपने ननिहाल घाटमपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव में रहता था। वर्ष 2019 में गिरसी नहर पर दो लोगों की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे जेल भेजा गया था। तभी इसकी हिस्ट्रीशीट भी घाटमपुर थाने में खोली गई थी। कुर्की आदि होने के बाद उसने गांव छोड़ दिया था। इस समय वह जमानत पर है। थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि कुर्की के बाद वह जलाला गांव छोड़कर जा चुका था। इस समय में क्षेत्र में आना-जाना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed