फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Four lakhs found from the house of Abbas's wife's driver

Hamirpur: अब्बास की पत्नी के चालक के घर से चार लाख नकद व 10 लाख की एफडी के कागज मिले

Tue, 28 Feb 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 28 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Four lakhs found from the house of Abbas's wife's driver
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मऊ विधायक अब्बास अंसारी और पत्नी निखत के चित्रकूट जेल में नियम विरुद्ध मुलाकात प्रकरण में हमीरपुर और चित्रकूट की पुलिस ने रविवार शाम जनपद गाजीपुर के मुहम्मदाबाद और रेवतीपुर में दो घंटे तक जांच-पड़ताल की। निखत के चालक नियाज के पैतृक आवास पर चार लाख रुपये नकद व 10 लाख की एफडी के कागज मिले हैं।

विज्ञापन


चित्रकूट जनपद व मऊ कोतवाली की पुलिस सीओ शिवप्रकाश के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद पुलिस के साथ रविवार को शाम 5.30 बजे अब्बास के पैतृक आवास पर पहुंची। घर की तलाशी के दौरान मु्ख्तार के भाई व पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी से चित्रकूट-हमीरपुर पुलिस ने पूछताछ की। सिबगतुल्लाह अंसारी का बयान भी लिया गया। हालांकि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
विज्ञापन


सीओ घनश्याम सिंह ने बताया कि निखत के चालक नियाज के आवास से चार लाख नकद मिला है। पिता मुन्ना अंसारी के नाम 10 लाख की एफडी के कागजात मिले हैं। इसके बारे में उनसे पूछा गया कि यह पैसा कहां से आया तो जवाब नहीं दे सके हैं। सभी दस्तावेज चित्रकूट पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
चित्रकूट जेल मे बंद मऊ सदर के विधायक अब्बास अंसारी से जेल नियमों के विरुद्ध मिलने गई उसकी पत्नी निखत बानो और उसके चालक नियाज को गिरफ्तार कर अब्बास अंसारी को जेल से भगाने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कायम किया गया था। उसी की विवेचना में चित्रकूट-हमीरपुर की पुलिस ने उनके पैतृक आवास पर छापा मारकर जांच की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed