{"_id":"5751cfad4f1c1bd6491093c0","slug":"four-doctors-were-accused-of-harassment-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न का आरोप लगा चार डाक्टरों ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न का आरोप लगा चार डाक्टरों ने दिया इस्तीफा
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
राठ में इस्तीफा देने के दौरान अधीक्षक से वार्ता करते चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी अधीक्षक व डाक्टरों के बीच पांच दिनों से चल रहा विवाद शुक्रवार को और बढ़ गया। चार डाक्टरों ने अधीक्षक व सीएमओ पर मानसिक उत्पीड़न व आर्थिक शोषण का आरोप लगा सामूहिक इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा लेने को लेकर भी अधीक्षक से डाक्टरों की तू-तू मै-मै हुई। जिसके बाद अधीक्षक ने इस्तीफा ले लिया और इसकी जानकारी सीएमओ को दी। हालांकि सीएमओ ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। पूरे दिन मरीज व तीमारदार इधर-उधर भटकते दिखे।
विज्ञापन
सीएचसी में पांच दिनों से अधीक्षक डा. आरके कटियार और चिकित्सक डा. अमित वर्मा, डा. एमके वर्मा, डा. मानसिंह राजपूत, डा. मेहनाज, डा. रविप्रताप के बीच विवाद चल रहा है। बताते हैं कि इन डाक्टरों को पल्स पोलियो की ड्यूटी से नदारत रहने पर अधीक्षक ने अनुपस्थिति कर दिया था। जिसके बाद सीएमओ ने डा. मान सिंह, डा. मेहनाज, डा. रविप्रताप, डा. अमित वर्मा और डा. एमके वर्मा का स्थानांतरण आदेश निर्गत कर दिया। सीएमओके इस आदेश से चिकित्सकों में रोष फैल गया। शुक्रवार को मानसिक उत्पीड़न, व्यक्तिगत और आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगा डा. अमित वर्मा, डा. एमके वर्मा, डा. मान सिंह राजपूत और डा. रविप्रताप सामूहिक रूप से इस्तीफा देने अधीक्षक डा. आरके कटियार के पास पहुंचे। इस्तीफा लेने से इंकार करने पर दोनों पक्षों में जमकर तू-तू मैं-मैं र्हुई। बाद में अधीक्षक ने इस्तीफा ले लिया। चिकित्सकों ने आरोप लगाया कि अधीक्षक किसी न किसी बहाने उन्हें परेशान कर रहे हैं। ड्यूटी पर मौजूद होने के बाद भी जानबूझ कर उन्हें अनुपस्थित कर उत्पीड़ित किया जा रहा है। साथ ही चिकित्सकों ने सीएमओ पर भी कई आरोप लगाए। कहा कि जिले में सीएमओ की कृपा कई चिकित्सकों पर बरस रही है। जो अपनी तैनाती वाले अस्पतालों में सेवाएं न देकर बाहर सेवाएं दे रहे हैं और उन्हें पूरा वेतन भी दिया जा रहा है। चिकित्सकों के सामूहिक रूप से इस्तीफा देने से अस्पताल आए मरीजों को खासी परेशानी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
चार चिकित्सकों ने उन्हें इस्तीफा सौंपा है। इसकी जानकारी सीएमओ को दे दी गई है।
- डा. आरके कटियार, अधीक्षक, सीएचसी राठ।
आरोप बेबुनियाद हैं। आरोप लगाने वाले चिकित्सक प्रमाण दें, तो वह इस्तीफा दे देंगे। नौकरी के अभी 25 दिन बचे हैं। डाक्टरों के अनुपस्थिति होने के कारण कार्रवाई की गई है। कुछ चिकित्सकों ने खुद स्थानांतरण करने की बात कही थी। अस्पताल की सेवाएं देने के लिए वह शनिवार को तीन डाक्टर और भेज रहे हैं। जो चिकित्सक ड्यूटी कर रहे हैं, उनका ही वेतन निर्गत किया जा रहा है। चिकित्सकों ने सामूूहिक रूप से इस्तीफा दिया है, जो मंजूर नहीं होगा।
विज्ञापन
- डा. श्रीराम सोनी, सीएमओ, हमीरपुर।