{"_id":"69efbbefea08cd59a1049fc7","slug":"four-dead-three-in-critical-condition-in-road-accident-in-hamirpur-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चार बारातियों की मौत: हमीरपुर में नेशनल हाईवे पर वैन और ट्रक में भिड़ंत, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में चार बारातियों की मौत: हमीरपुर में नेशनल हाईवे पर वैन और ट्रक में भिड़ंत, तीन की हालत गंभीर
Tue, 28 Apr 2026 01:11 AM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:11 AM IST
सार
हमीरपुर के मौदहा नेशनल हाईवे-34 पर छिरका के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक और ओमनी वैन की आमने-सामने की टक्कर में चार बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर के मौदहा नेशनल हाईवे-34 पर छिरका के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक और ओमनी वैन की आमने-सामने की टक्कर में चार बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामर से कुशवाहा समाज की बारात महोबा के ग्राम खड्डी पहरा जा रही थी। बारात में शामिल कुछ लोग ओमनी वैन से यात्रा कर रहे थे। छिरका के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से वैन टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में उर्दना निवासी मोहन, तिंदुही निवासी आशीष, डामर निवासी कमलेश और एक अज्ञात व्यक्ति की जान चली गई। वहीं, तिंदुही निवासी रोहित, उर्दना निवासी दिलीप और डामर निवासी बाबूजी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई
क्षेत्राधिकारी मौदहा राजकुमार पांडे ने दुर्घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ईको वैन और डंपर के बीच टक्कर हुई थी। घायलों का उपचार जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक मौजूद रहे। उनके साथ क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडे और कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार भी थे। तहसीलदार शिखर मिश्रा और नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने राहत कार्य में सहयोग किया। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन