फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Former Minister of State Achhelal joins SP along with hundreds of supporters.

Hamirpur News: पूर्व राज्यमंत्री अच्छेलाल सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा में शामिल

Sun, 11 Oct 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Former Minister of State Achhelal joins SP along with hundreds of supporters.
फोटो11एचएएमपी 26- दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री का स्वागत करते सपा जिलाध्यक्ष व अन्य। संवाद
हमीरपुर। बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे अच्छेलाल निषाद ने रविवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। सउन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में भाजपा की हार तय है। सभी मिलकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। वह अपने समाज को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष इदरीश खान, हरनारायण निषाद, अवधेश बहादुर सिंह, मिस्बाहुल हसन उर्फ लाला प्रधान, युगांक मिश्रा, राघवेंद्र यादव लकी, सैयद उमर, रिजवान खान, मैयाराम श्रीवास, राजेश श्रीवास सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

भतीजे के मोह में हुए थे भाजपा में शामिल
अच्छेलाल निषाद मूलरूप से बांदा के तिंदवारी के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि वह 1991 से 2017 तक बसपा के लिए काम करते रहे। वर्ष 2017 में वह भतीजे जो इस समय जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री है उनके मोह में भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed