{"_id":"65f489fe50a5561f0301e5f2","slug":"food-safety-department-team-raided-took-nine-samples-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-109121-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा, नौ नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा, नौ नमूने लिए
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर आगामी होली पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाया है। शुक्रवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) राम अवतार सिंह यादव ने टीम के साथ छापा मारकर खाद्य पदार्थों के नौ नमूने लिए।
सहायक आयुक्त ने बताया कि श्री बांके बिहारी मिष्ठान भंडार/बाल-गोपाल सागर रोड सुमेरपुर से एक राजभोग, एक मगदल, एक मोती चूर लड्डू का नमूना लिया। जहीर खान बैलाही बाजार सुमेरपुर से एक बेसन व एक कचरी का नमूना लिया। राघवेंद्र गुप्ता पैलानी स्टैंड सुमेरपुर से एक पापड़ का नमूना, चंदन मिष्ठान भंडार पैलानी स्टैंड सुमेरपुर से एक दूध बर्फी का नमूना, विजय गुप्ता के यहां से एक बर्फी का नमूना व अंकुर साहू ग्राम कुंडौरा की मिल से एक आटा का नमूना लिया गया।
कुल नौ नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी मनोज कुमार जायसवाल, आरके निरंजन, भइयालाल प्रजापति व राम सूरत यादव शामिल रहे। बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा।