फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Flirting with the bride sitting in the car with neighbors

कार में बैठी दुल्हन से पड़ोसी युवको ने की छेड़खानी

Sun, 17 Dec 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 17 Dec 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
विदाई के बाद कार में बैठी दुल्हन के साथ पड़ोसी युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ छेड़खानी की। दुल्हन के शोर मचाने पर मौके पर भाई व पिता पहुंचे। थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन



कस्बे के एक मोहल्ले में शनिवार शाम बारात आई थी। दोपहर बाद पति के साथ विदा कर दिया गया। कार के थोड़ी दूर चलने के बाद दुल्हन ने कुछ सामान भूल जाने की बात दूल्हे को बताई। इस पर दूल्हा अपने अन्य रिश्तेदार के साथ ससुराल की तरफ चला गया और कार चालक भी उतरकर टहलने लगा।
विज्ञापन


उसी समय मोहल्ले का शानू अपने दोस्त गोलू के साथ आया और कार में घुसकर दुल्हन के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। दुल्हन के शोर मचाने पर उसके भाई और पिता आ गए। भाई और पिता को आता देखकर दोनों युवक वहां से भाग निकले। इस घटना से आहत दुल्हन का भाई बहन व बहनोई को लेकर थाने पहुंच पुलिस को आप बीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के खिलाफ तहरीर दी है। इस घटना के बाद कई घंटे के बाद दुल्हन को विदा किया जा सका। कस्बा इंचार्ज इंद्रपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों आरोपी घर से गायब हैं शादी वाले घर में मेहमानों आदि से बात की गई है। घटना में आपसी विवाद होने की बात सामने आ रही है। फिर भी मामले की गहनता से जांच की जा रही है घटना सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed