{"_id":"69e1372519d3656daf0a78f1","slug":"five-people-fell-ill-after-eating-watery-sweets-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-138734-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पानी के बतासे खाने से पांच लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पानी के बतासे खाने से पांच लोग बीमार
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के गढ़ी मोहल्ले में पानी के बतासे खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार हो गए। इनमें से चार का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं चित्रकूट में तैनात सिपाही को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
कस्बे के गढ़ी मोहल्ले निवासी यासीन मोहम्मद ने बताया कि बुधवार शाम पुत्र मोहम्मद फरहान (13), पुत्री कहकशां (18), मंतसा परवीन (29) पत्नी वसीम मोहम्मद, भाई वसीम मोहम्मद (32), साली नरगिस ने मोहल्ले में ठिलिया लगाने वाले से पानी के बतासे खाए थे। करीब आधे घंटे बाद भी को दस्त के साथ उल्टियां होने लगीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अब उनकी हालत में सुधार है। वहीं भाई वसीम मोहम्मद पुलिस में हैं। वह बुधवार रात में ही चित्रकूट ड्यूटी में चले गए थे जहां उसकी भी हालत बिगड़ गई। उन्हें भी चित्रकूट जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।