फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Five contact roads hanging due to lack of budget

बजट के अभाव में अटकीं पांच सड़कें

Sun, 17 Jul 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Five contact roads hanging due to lack of budget
हमीरपुर। गांवों को संपर्क मार्गों से जोड़ने की कवायद अधूरी है। जिससे पांच गांवों के लोगों को आवागमन में मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विकास निधि से वर्ष 2020-21 में पांच सड़कों की स्वीकृति शासन स्तर से मिली थी। जिसमें पांच संपर्क मार्ग बनने थे। इन मार्गों में सिसोलर से लेवा साढ़े चार किमी मार्ग दो करोड़ 86 लाख 62 हजार की लागत से बनना था। राठ-कुछेछा मार्ग से नहर पटरी होते हुए कोठापुर ढाई किमी मार्ग एक करोड़ 87 लाख, सरीला बहरेला से दहवा साढ़े तीन किमी संपर्क मार्ग 207.80 लाख, कैमोखर से उमरी सवा किमी मार्ग 89.58 लाख व जलाला से भंभौरा संपर्क मार्ग 238.42 लाख की लागत से बनना था। शासन स्तर से 50 फीसदी धनराशि जारी कर दी गई थी। जिनमें आधा कार्य कार्यदायी संस्था ने कराया, लेकिन शेष बजट न मिलने से इन सड़कों का निर्माण पूरा नहीं हो सका।
- मुख्य विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्रा ने कहा उन्हें इन संपर्क मार्गों के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा सड़कों से संबंधित जानकारी कर निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

चार माह से अधूरा जलाला-भंभौरा मार्ग
जलाला निवासी अवधेश सिंह ने बताया कि गांव से यमुना साउथ बैंक रेलवे स्टेशन होते हुए भंभौरा करीब साढ़े चार किमी संपर्क मार्ग दो करोड़ 38 लाख 42 हजार की लागत से बनना है। ठेकेदार ने चार माह पूर्व मिट्टी की पुराई कर गिट्टियां बिछा दी थी। तबसे यह सड़क अधूरी पड़ी है। कहाकि रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल से ठप पड़ा सिसोलर से लेवा मार्ग
लेवा गांव के पूर्व प्रधान धनंजय सिंह व अरुण राय ने बताया कि वर्ष 2020-21 में मनरेगा से सड़क में ठेकेदार ने मिट्टी पुराई का काम कराया गया था। बताया कि बजट के अभाव में दो साल से संपर्क मार्ग अधूरा पड़ा है। जिससे चलना दुश्वार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed