{"_id":"696d23e1609631871405b1dc","slug":"first-installment-released-for-2087-beneficiaries-of-pm-awas-urban-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-134993-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पीएम आवास शहरी के 2,087 लाभार्थियों की प्रथम किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पीएम आवास शहरी के 2,087 लाभार्थियों की प्रथम किस्त जारी
Sun, 18 Jan 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत रविवार को मुख्यमंत्री ने योजना के लाभार्थियों से सीधे वर्चुअल संवाद किया। साथ ही जिले की 2,087 लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि जारी की है।
कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण लाभार्थियों को दिखाया गया। जिले की सभी नगर निकायों के कुल 2,087 लाभार्थियों को योजना के तहत प्रथम किस्त के रूप में प्रत्येक लाभार्थी को एक लाख रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शंकुतला निषाद व नगर अध्यक्ष कुलदीप निषाद द्वारा लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरण किये गए। इस मौके पर एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद, अति. एसडीएम व परियोजना अधिकारी डूडा पैगाम हैदर, सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के संचालन जलीस खान ने किया।