फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   firing in Old revenge, a young man injured

पुरानी रंजिश में गोलीबारी, एक युवक घायल

Mon, 30 Mar 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Mon, 30 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
firing in Old revenge, a young man injured
पतारा गांव में श्रमदान पर दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर चली गोली में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सको ने उसे कानपुर रिफर कर किया है।
विज्ञापन


पतारा गांव में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। रविवार दोपहर करीब दो बजे दीपक यादव (26) पुत्र रामसागर अपने 6-7 साथियो के साथ पतारा श्रमदान के पास बोलेरो पर सवार होकर पहुंचे। श्रमदान के निकट जयकरन सिंह अपने निजी नलकूप के पास फ सल की थ्रेसिंग करा रहा था। जैसे ही दोनों पक्ष आमने-सामने हुए।
विज्ञापन


एक बार फि र गोलियों की तड़तड़ाहट शुरू हो गई। असलहों से चलीं गोलियां दीपक के पेट में जा धंसी। इस मामले में घायल के चाचा महेश यादव ने थाने में राजू सिंह उसके पुत्र अमित, जगभान सिंह व गिरधारी निवासी रिठारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष के जयकरन सिंह का कहना है कि फ सल की थ्रेसिंग हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी बोलेरो गाड़ी पर सवार होकर दीपक व उसके साथी आए और गालीगलौज कर बाइक में और बोलेरो में तोड़फ ोड़ कर खुद गोली मारकर फं साने का षड़यंत्र किया है। वहीं घायल के पिता रामसागर कहना है कि लड़का हमीरपुर जा रहा था। तभी मार्ग को जाम कर विरोधियों ने  ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी।


जिससे दीपक के पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर मिलते ही सीओ सदर वीएन राय, थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। इस मामले में एसआई नारायण सिंह का कहना है कि दोनो पक्षों के बीच पुराना विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed