फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fire in fields, loss of millions

खेतों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 10 May 2019 10:51 PM IST
hamirpur Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 10 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fire in fields, loss of millions
राठ में खेतों से निकलतीं आग की लपटें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली क्षेत्र के नवैनी गांव निवासी किसान के खेतों में गुरुवार रात आग लग गई। इससे 41 पेड़ों सहित 15 सिंचाई के प्लास्टिक पाइप जल गए। किसान ने बताया कि करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



  नवैनी गांव निवासी देवेंद पुत्र रामचरन ने बताया कि धनौरी मौजा में उसका 22 बीघा का खेत है। गुरुवार शाम उसके खेत में आग लग गई। आग ने खेत में लगे करीब आधा सैकड़ा पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया कि आग से खेत में रखे 15 सिंचाई के पाइप भी जल गए।
विज्ञापन


किसानों द्वारा हार्वेस्टर से फसल की कटाई के बाद बचे हुए डंठलों में आग लगा दी जाती है। इसी आग की चपेट में आकर उसके खेत का बाग उजड़ गया है। किसान ने करीब पांच लाख का नुकसान बताया है। एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए नुकसान के भरपाई की गुहार लगाई है। एसडीएम सुरेश कुमार ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed