फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   fire,civic,hamirpur news

आग से गृहस्थी का सामान जला

Tue, 29 Jun 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
fire,civic,hamirpur news
पौथिया। बिवांर थानाक्षेत्र के कल्ला गांव में सोमवार रात मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में मकान मालिक की दो बकरियां झुलस गईं, जबकि अनाज समेत अन्य गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कल्ला गांव निवासी बलीराम प्रजापति सोमवार देर रात खाना खाकर अपने परिवार के साथ आंगन में सो गए।
विज्ञापन

आधी रात मकान में आग लग गई। आग की लपटों की गर्मी से उनकी नींद खुली। शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए और आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया घर में रखा पंखा, कपड़े, गेहूं, सरसों समेत अन्य गृहस्थी का सामान जल गया। सूचना देने पर लेखपाल अवध बिहारी ने मौके पर पहुंचकर आग से नुकसान का आंकलन किया। प्रधान शिवसरन ने पीड़ित को आर्थिक सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed