{"_id":"6afb422735689f75c205e899","slug":"fire-broke-out-in-a-shed-containing-fodder-fire-brigade-brought-it-under-control-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-147735-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: भूसा वाले घर में लगाई आग, दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: भूसा वाले घर में लगाई आग, दमकल ने पाया काबू
विज्ञापन
फोटो 16 एचएएमपी 32- कलौलीतीर गांव में आग बुझाता दमकल कर्मी। संवाद

पौथिया। शराब के नशे में धुत होकर आरोपी ने सोमवार दोपहर अपने भूसा वाले घर पर आग लगा दी। इससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पीआरवी और दमकल को सूचना दी। मौके पर आई दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर गांव निवासी विधवा बंदों (32) पत्नी हेमंत ने बताया कि वह अपने सास-ससुर के साथ रहती है। उसके हिस्से में मिले घर पर उसका जेठ रहता है। उसने एक कमरे में अपना भूसा भर रखा है। सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसका जेठ शराब पीकर उससे विवाद करने लगा और उसके भूसे वाले घर पर आग लगा दी। साथ ही उसे गाली-गलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी है। पीड़िता ने पीआरवी पुलिस व दमकल को सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस व दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाल बिनोद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)