फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   FIR against two for rape and pressure to convert

Hamirpur News: दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में दो पर प्राथमिकी

Tue, 21 Apr 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
FIR against two for rape and pressure to convert
सरीला (हमीरपुर)। नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म व धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीलीभीत जिले के रहने वाले दोनों आरोपी बीते दो माह से आसपास के क्षेत्रों में हार्वेस्टर मशीन से गेहूं की कटाई कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शनिवार को थाने में दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि उसकी नाबालिग बेटी बीते शुक्रवार शाम घर से कूड़ा डालने के बहाने निकली थी लेकिन वापस नहीं लाैटी।
विज्ञापन

घर में रखे मोबाइल में डायल किए नंबरों से युवकों के बारे में जानकारी हुई। आरोप लगाया कि गैर समुदाय के युवक ने साथी की मदद से नाबालिग बेटी को साथ ले गए है और उसके साथ दुष्कर्म करते हुए धर्मांतरण का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की औरा आरोपियों को मंगरौठ मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पीलीभीत जिले के थाना नूरपुर अमरिया निवासी इमरान उर्फ सिप्टेन व रेहान खान के रूप में हुई। दोनों हार्वेस्टर चालक हैं। थाना प्रभारी मयंक चंदेल ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed