फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Financial assistance given for deaths due to natural disaster

Hamirpur News: प्राकृतिक आपदा से मौतों पर दी आर्थिक मदद

Sun, 31 May 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Financial assistance given for deaths due to natural disaster
फोटो 31 एचएएमपी 13- सरीला के धगवां गांव में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का प्रमाणपत्र देतीं व
सरीला। प्राकृतिक आपदा में हुई दो मौतों के मामले में विधायक मनीषा अनुरागी ने पीड़ित परिवारों को शासन की ओर से दी जाने वाली आर्थिक सहायता का प्रमाण पत्र प्रदान किया। जरिया थाने के धगवा गांव में मंगलवार शाम बिजली गिरने से रघुनाथ (55) पुत्र रामदयाल की मौत हो गई थी। आंधी के दौरान दीवार गिरने से गांव की फूलवती (70) पत्नी रामदीन की दबकर मौत हो गई थी। रविवार को विधायक मनीषा अनुरागी और एसडीएम सरीला राजकुमार गुप्ता गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। राज्य आपदा मोचक निधि के तहत दोनों परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का प्रमाण पत्र सौंपा गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, अमरचंद्र अनुरागी, जीतू राजपूत, करन राजपूत, परमानंद अनुरागी, राजदीप पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed